शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा खुलासा: 6 आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पाकिस्तान से जुड़े साजिश के तार
शंभू रेलवे ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोहाली स्थित विशेष अदालत में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि इस रेलवे ब्लास्ट की साजिश के तार सीधे सीमा पार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। एजेंसी ने अदालत में दाखिल अपने आरोप पत्र में मोहाली निवासी गुरजिंदर सिंह उर्फ बेअंत बाबा, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ खालसा, कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, गुरप्रीत सिंह गोपी और मंजीत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है।
चार्जशीट के अनुसार, ये सभी आरोपी पंजाब में शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने के साथ-साथ राज्य भर में आतंकवाद फैलाने की एक गहरी और सुनियोजित साजिश रच रहे थे। गौरतलब है कि इसी साल 27 अप्रैल, 2026 को शंभू और राजपुरा के बीच स्थित ‘डेdedicated फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (DFCCIL) की मुख्य रेल लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ था। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान पटरियों पर विस्फोटक प्लांट कर रहे आतंकी हसमन जगरूप सिंह की मौके पर ही धमाके की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच की कमान संभालने वाली NIA ने सीमा पार से मिल रही फंडिंग और रसद आपूर्ति का पर्दाफाश करते हुए सभी छह साजिशकर्ताओं को शिकंजे में लिया है।











