वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट: मीरपुर कॉलोनी में कोर्ट के आदेश लागू करवाने की उठी मांग, वेलफेयर सोसाइटी ने स्पष्ट किया अपना रुख

पठानकोट: मीरपुर कॉलोनी में कोर्ट के आदेश लागू करवाने की उठी मांग, वेलफेयर सोसाइटी ने स्पष्ट किया अपना रुख

​पठानकोट की मीरपुर कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने एक अहम बैठक कर अदालत के आदेशों को लागू करवाने को लेकर चल रहे विवाद पर अपना स्पष्ट पक्ष रखा है. सोसाइटी के पदाधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि वे किसी भी व्यक्ति विशेष के पक्ष या विरोध में नहीं हैं, बल्कि उनकी एकमात्र मांग यह है कि सारा काम कानून के मुताबिक होना चाहिए और यदि कहीं भी अवैध निर्माण हुआ है, तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

​पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले नगर निगम की टीम अदालत के आदेशों को लागू करवाने के लिए मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां अदालत के आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अदालतों के आदेशों का पूरा सम्मान होना चाहिए तथा प्रशासन को बिना किसी दबाव के अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना चाहिए.

​इस संबंध में सोसाइटी के पदाधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर से इस मामले में दखल देने और कोर्ट के आदेशों को धरातल पर लागू करवाने की पुरजोर मांग की है. उन्होंने दोहराया कि सोसाइटी किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनकी मंशा सिर्फ यह है कि अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई हो. अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और अदालत के आदेशों को लागू करवाने के लिए आगे क्या प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!