वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुन्नी के नलाह गांव में टला बड़ा हादसा, कमरे में लगी आग से फंसे मकान मालिक को स्थानीय लोगों ने बचाया

सुन्नी के नलाह गांव में टला बड़ा हादसा, कमरे में लगी आग से फंसे मकान मालिक को स्थानीय लोगों ने बचाया

​सुन्नी : जिला के सुन्नी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नलाह में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक रिहायशी मकान के कमरे में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से मकान मालिक अंदर ही फंस गए। गनीमत यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उनकी जान बचा ली।

​जानकारी के अनुसार गांव नलाह निवासी यशपाल पुत्र तुलसीराम के रिहायशी मकान के एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान यशपाल कमरे के अंदर ही फंस गए थे। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बड़ी सूझबूझ से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

​इस आग की दुर्घटना में यशपाल को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल जलोग ले जाया गया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर और आगामी उपचार के लिए उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है। आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी पूरी तरह से आकलन नहीं हो पाया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!