वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भाजपा प्रदेश सचिव राकेश शर्मा ने व्यापार मंडल पठानकोट के साथ की बैठक, शहर के विकास और व्यापारिक मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा प्रदेश सचिव राकेश शर्मा ने व्यापार मंडल पठानकोट के साथ की बैठक, शहर के विकास और व्यापारिक मुद्दों पर हुई चर्चा

​भाजपा पंजाब के प्रदेश सचिव श्री राकेश शर्मा ने व्यापार मंडल पठानकोट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की विभिन्न समस्याओं और व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक बातचीत की. इस दौरान टिंबर मार्केट की समस्याओं, पठानकोट एयरपोर्ट को दोबारा सुचारू रूप से चालू करवाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और टूरिज्म इंडस्ट्री के विकास के लिए विशेष पैकेज जैसे अहम विषयों पर विचार किए गए. इसके साथ ही पठानकोट में व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देकर शहर के आर्थिक विकास को नई गति देने पर भी चर्चा हुई.

​इस अवसर पर व्यापार मंडल पठानकोट के चेयरमैन श्री अनिल महाजन, फाउंडर श्री एस.एस. बाबा, पीआरओ श्री नारायण दीप सिंह और सचिव श्री राज्येवानंद जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस मौके पर भाजपा पंजाब के प्रदेश सचिव श्री राकेश शर्मा ने व्यापार मंडल पठानकोट की सराहना करते हुए कहा कि पठानकोट में राजनीतिक लोगों से बढ़कर व्यापार मंडल के पदाधिकारी जनता की सेवा और लोगों का विश्वास जीतने के लिए हमेशा आगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल पठानकोट हमेशा से ही सच की लड़ाई लड़ता आया है और शहर के लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है.

​बैठक के दौरान व्यापार मंडल के सचिव राजीव आनंद ने टिंबर मार्केट और पठानकोट की पहचान का जिक्र करते हुए बताया कि एशिया का पहले नंबर का टिंबर मार्केट पठानकोट में था जो अब खत्म हो गया है. उन्होंने सुझाव दिया कि पठानकोट में रंजीत सागर डैम बनने के बाद पैसा आना कम हुआ है, जबकि पठानकोट धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से एक बड़ा टूरिज्म हब बन सकता है. इसके अलावा उन्होंने नशे के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे के सौदागरों पर नकेल कसने की सख्त जरूरत है क्योंकि इससे हमारे बच्चे और युवा तबाह हो रहे हैं.

​वहीं, व्यापार मंडल के फाउंडर एस.एस. बाबा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पठानकोट के लोगों के साथ आखिर क्या हो रहा है और शहर के विकास को लेकर किए जा रहे वादों की हकीकत क्या है. उन्होंने कहा कि जब भी सरकारें आईं, उन्होंने नशा मुक्त करने के दावे किए, लेकिन धरातल पर हालात इसके विपरीत नजर आते हैं. बैठक में अन्य सदस्यों ने भी शहर की बेहतरी, रोजगार के साधनों, कारोबारियों की समस्याओं और शहर के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार र

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!