ताजा बर्फबारी से मुगल रोड पर बढ़ी ठंड, बर्फ की सफेद चादर से क्षेत्र की खूबसूरती में लगे चार चांद
पुंछ-राजौरी जिले को कम समय में कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड और इसके आसपास के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार शाम हुई ताजा बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ों और आसपास के मनमोहक प्राकृतिक नजारों ने इस क्षेत्र की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है, जिससे पूरी घाटी में अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहे हैं।
सर्दी के इस मौसम में बर्फ से ढकी पहाड़ियां पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मुगल रोड से गुजरने वाले यात्री इन खूबसूरत नजारों का भरपूर आनंद ले रहे हैं और इस बेमिसाल सुंदरता को अपने कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं। पहाड़ों की सुंदरता का आनंद लेने के इच्छुक लोगों के लिए यह इलाका इन दिनों पसंदीदा गंतव्य बना हुआ है।











