वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में भारी हंगामा, SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 100 से अधिक लोग हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में भारी हंगामा, SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 100 से अधिक लोग हिरासत में

 

​दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास शुक्रवार को एस.आई.आर. (SIR) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। ‘पीपुल्स अगेंस्ट एस.आई.आर.’ और छात्र संगठन ए.आई.एस.ए. (AISA) के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पोस्टर लेकर पहुंचे और उनसे तुरंत इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन लगभग 3 घंटे तक चला। प्रदर्शनकारी बंगला साहिब से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक लिया और लगभग 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

​हाथों में तिरंगा और अपने-अपने संगठनों के बैनर लेकर मार्च में शामिल हुए प्रदर्शनकारियों ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘एस. आई. आर. रोको’ और ‘वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे’ जैसे तीखे नारे लगाए। इस मार्च में सी.पी.एम. की वरिष्ठ नेता वृंदा करात, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमेन्स एसोसिएशन (AIDWA) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) के सदस्य भी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

​दिल्ली में एस. आई. आर. की वापसी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 22 दिनों में 10 से अधिक राजनीतिक पार्टियां और संगठन 9 से ज्यादा बार सड़कों पर उतर चुके हैं। इनमें इंडिया (INDIA) गठबंधन, सी. जे. पी., आम आदमी पार्टी (AAP), लेफ्ट, ए. आई. एस. ए., एस. एफ. आई., एस. के. एम. और कई छात्र-नागरिक अधिकार संगठन शामिल हैं।

​मार्च शुरू होने से पहले ही बंगला साहिब गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और भारी संख्या में दिल्ली पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात किए गए थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए और आयोजकों के पूर्व ऐलान के अनुसार वहीं ‘जन संसद’ का आयोजन किया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह सिर्फ जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में बहाल करने का मामला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और देश को बचाने की लड़ाई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

पठानकोट के सैली रोड पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध निर्माण: तीन प्लॉट्स को मिलाकर खड़ा किया जा रहा विशाल ढांचा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा; अधिकारियों की खामोशी पर उठे गंभीर सवाल

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पठानकोट के सैली रोड पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध निर्माण: तीन प्लॉट्स को मिलाकर खड़ा किया जा रहा विशाल ढांचा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा; अधिकारियों की खामोशी पर उठे गंभीर सवाल

error: Content is protected !!