नशा तस्कर शमशेर सिंह की 48.30 लाख की संपत्ति सरकार के पक्ष में जब्त
नूरपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शमशेर सिंह की 48 लाख 30 हजार 957 रुपये की संपत्ति सरकार के पक्ष में जब्त करवा दी है. इंदोरा क्षेत्र के गांव सिरत निवासी शमशेर सिंह को 30 जुलाई 2023 को पद्रोया में 10.1 ग्राम चिट्ठे और 8,500 रुपये के साथ पकड़ा गया था. इससे पहले भी उसके खिलाफ चिट्टा तस्करी के मामले दर्ज थे और लगातार नशा तस्करी में संलिप्तता के चलते मार्च 2025 में उसे पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया था.
पुलिस जांच के दौरान गांव छन्नी में स्थित 45 लाख 90 हजार रुपये का दो मंजिला मकान और 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि समेत कुल 48 लाख 30 हजार 957 रुपये की संपत्ति सामने आई. इसके बाद 16 अक्टूबर 2026 को सक्षम प्राधिकारी ने इस संपत्ति को सरकार के पक्ष में जब्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं.
एसएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने कहा कि पुलिस का मकसद नशा तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ उनकी अवैध कमाई पर भी चोट करना है और नशे के कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.











