वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्री सांई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में धूमधाम से मनाई गई ‘आरंभ-2026’ फ्रेशर पार्टी

श्री सांई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में धूमधाम से मनाई गई ‘आरंभ-2026’ फ्रेशर पार्टी

​श्री सांई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बधानी कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आरंभ-2026 फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें ग्रुप के चेयरमैन एसके पुंज मुख्य अतिथि थे, जबकि एमडी तृप्ता पुंज, सीएमडी तुषार पुंज और रिया पुंज विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए.

​कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मनोरंजन किया. इस मौके पर चेयरमैन एसके पुंज ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें सफल प्रोफेशनल बनाना है.

उन्होंने बताया कि इस बार कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने एमटेक में पीटीयू की टॉप 10 रैंक में जगह बनाई है, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है.

​वहीं सीएमडी तुषार पुंज ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मेहनत करने और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. दिनेश महाजन, वॉइस प्रिंसिपल संजय पंडित, डॉ. संदीप शर्मा, स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!