वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सिटी सेंटर मॉल के पास पूर्व पशु चिकित्सा अस्पताल परिसर बना कूड़े का ढेर, बदबू से लोगों का जीना दुश्वार

सिटी सेंटर मॉल के पास पूर्व पशु चिकित्सा अस्पताल परिसर बना कूड़े का ढेर, बदबू से लोगों का जीना दुश्वार

​पठानकोट के व्यस्त इलाके में स्थित सिटी सेंटर मॉल के पास बने एक पुराने सरकारी पशु चिकित्सा अस्पताल परिसर की हालत बदहाल हो चुकी है। अस्पताल के दूसरी जगह शिफ्ट होने और उसके बंद होने के बाद इस परिसर में भारी गंदगी और कूड़े-कचरे का अंबार लग गया है। आसपास के दुकानदारों और रोजाना गुजरने वाले लोगों को इस गंदे और बदबूदार माहौल में रहना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।

खास बात यह है कि इस क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोर, दुकानें और खाने-पीने की चीजें बिकने के बावजूद साफ-सफाई की कोई उचित व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

​स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण ग्राहकों का आना भी मुश्किल हो गया है, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, कुछ लोग सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल करने की बजाय इसी परिसर में गंदगी फैला जाते हैं, जबकि प्रशासन द्वारा सफाई के लिए नियमित ट्रॉफियां या कचरा उठाने की गाड़ियां नहीं भेजी जा रही हैं। नगर निगम के अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष है और वे इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!