शनिदेव मंदिर के पास अवैध कब्जों से बढ़ रहा सड़क हादसों का खतरा, नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
शनिदेव मंदिर के पास स्थानीय दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर 40 से 50 फीट तक अवैध कब्जा (एनक्रोचमेंट) कर लिया गया है, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर गंभीर यातायात समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इस क्षेत्र में सड़क किनारे सामान खरीदने के लिए रुकने वाले लोगों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
हैरानी की बात यह है कि नगर निगम के उच्च अधिकारी इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह से मौन हैं और अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पाए हैं। दुकानों के बाहर लगाए गए बड़े-बड़े बोर्ड और अवैध निर्माण आम जनता और राहगीरों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं।
स्थानीय नागरिकों की मांग है कि नगर निगम जल्द से जल्द इस अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि आवाजाही सुगम हो सके और क्षेत्र में हो रहे सड़क हादसों तथा ट्रैफिक की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।











