वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सीमावर्ती गांव राजोके से 5 किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों का संयुक्त ऑपरेशन

सीमावर्ती गांव राजोके से 5 किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों का संयुक्त ऑपरेशन

​सीमावर्ती इलाकों में नशा तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत मंगलवार सुबह दोनों एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सीमावर्ती गांव राजोके से एक व्यक्ति को 5 किलो हेरोइन के साथ हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव राजोके के ही निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। हालांकि, इस बड़ी बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में किसी भी प्रशासनिक या विभागीय अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

​गौरतलब है कि बीते सप्ताह भी NCB और BSF की संयुक्त कार्रवाई में एंटी-ड्रोन सिस्टम में तैनात हेड कांस्टेबल करणवीर सिंह को 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इस कार्रवाई के ठीक बाद मंगलवार को हुई इस नई धरपकड़ से सुरक्षा तंत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और जांच एजेंसियां इस पहलू पर भी गहराई से जांच कर रही हैं कि क्या राजोके निवासी लखविंदर सिंह के तार पहले गिरफ्तार हुए हेड कांस्टेबल करणवीर सिंह के साथ जुड़े हुए थे। फिलहाल दोनों एजेंसियों द्वारा इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!