वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शिमला में सनसनी: जुब्बल में नेपाली मूल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, हाईवे किनारे मिला खून से लथपथ शव

शिमला में सनसनी: जुब्बल में नेपाली मूल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, हाईवे किनारे मिला खून से लथपथ शव

​हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां नेपाली मूल के एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हिरेंद्र के रूप में हुई है, जो बीते कई वर्षों से जुब्बल क्षेत्र में रहकर अपना जीवन-यापन कर रहा था। हटकोटी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे स्थानीय युवकों ने डोची के पास हाईवे किनारे हिरेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस तथा एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस सेवा की टीम ने जांच के बाद हिरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर, चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उस पर हमलावरों द्वारा किसी धारदार या भारी चीज से जानलेवा हमला किया गया था।

​घटना की जानकारी मिलते ही शिमला पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घटनास्थल के समीप कच्चे रास्ते से नाले की तरफ खून के धब्बे भी बरामद हुए हैं, जो किसी बड़े संघर्ष की ओर इशारा करते हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में शिमला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे इलाके में संदिग्धों की तलाश तथा मामले की हर पहलू से गहन जांच शुरू कर दी है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!