सुजानपुर के सुरिंदर मन्हास को आम आदमी पार्टी ने बनाया पठानकोट का जिला उपाध्यक्ष
सुजानपुर से आम आदमी पार्टी के नेता अब नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुरिंदर मन्हास को पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आज आम आदमी पार्टी ने अमन संधू जिला प्रधान के नेतृत्व में सुरिंदर मन्हास को पठानकोट जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त कर सम्मानित किया है। इस मौके पर पठानकोट जिले के आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए सुरिंदर मन्हास को शुभकामनाएं दी। इस जिम्मेदारी के मिलने से पार्टी को जिले में और मजबूत करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।











