वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नशे के खिलाफ एंटी ड्रग एसोसिएशन की मुहिम जारी, मामून थाना प्रभारी सम्मानित

नशे के खिलाफ एंटी ड्रग एसोसिएशन की मुहिम जारी, मामून थाना प्रभारी सम्मानित

​पठानकोट में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एंटी ड्रग एसोसिएशन की टीम द्वारा मामून थाना प्रभारी दविंदर काशनी को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि समाज से नशे को खत्म करने के लिए पुलिस और जनता का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है।

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि उनकी टीम नशे के खिलाफ हमेशा पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

​उनका मुख्य उद्देश्य पठानकोट में नशा तस्करों पर रोक लगाना और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालकर एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया जाएगा ताकि पठानकोट को नशा मुक्त बनाया जा सके और आने वाली पीढ़ियों को नशे से बचाया जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!