वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

संजौली-भटाकुफर-ढली फोरलेन टनल प्रभावितों के साथ उपायुक्त शिमला की बैठक, दिए निर्देश

संजौली-भटाकुफर-ढली फोरलेन टनल प्रभावितों के साथ उपायुक्त शिमला की बैठक, दिए निर्देश

​शिमला:  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने फोरलेन प्रभावित समिति के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान निर्माणाधीन भूमिगत टनल के कारण संजौली, भटाकुफर और ढली के आवासीय इलाकों में भवनों में आई दरारों के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा फोरलेन कंपनियों को जारी किए गए निर्देशों की अनुपालना न किए जाने के मामले पर विस्तार से समीक्षा की गई।

​बैठक में अवगत कराया गया कि फोरलेन टनल में ब्लास्टिंग के चलते आवासीय क्षेत्रों में इमारतों को पहुंचे नुकसान और आई दरारों के कारण वर्तमान में टनल का निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद रखा गया है। प्रभावित क्षेत्र और क्षतिग्रस्त मकानों का तकनीकी निरीक्षण करने तथा विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए आईआईटी रुड़की की विशेषज्ञ टीम को नियुक्त किया गया है। आईआईटी की टीम ने टनल और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का एक बार दौरा कर लिया है और आगामी एक हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप देगी। इस विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर ही टनल निर्माण से संबंधित आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

​बैठक के दौरान प्रभावित समिति के प्रतिनिधियों ने फोरलेन कंपनी द्वारा चोरी-छिपे टनल का निर्माण कार्य जारी रखने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने दोनों अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारियों (ADM) की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन कर दिया है।

इस कमेटी में उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण, लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी वृत्त के अधिशासी अभियंता और तहसीलदार शिमला ग्रामीण को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। गठित कमेटी को फोरलेन टनल निर्माण कार्य की वर्तमान एवं नवीनतम स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के लिए 22 अक्टूबर को स्थलीय निरीक्षण करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!