वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की रंगरिक गांव में पीएचसी और दो करोड़ से कन्या छात्रावास निर्माण की घोषणा

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की रंगरिक गांव में पीएचसी और दो करोड़ से कन्या छात्रावास निर्माण की घोषणा

​हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पीति घाटी के रंगरिक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नया कन्या छात्रावास बनाने के लिए दो करोड़ रुपये देने और गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में उन्नत करने की घोषणा की है। राज्य सरकार के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत रंगरिक पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस दूरदराज के गांव में रात बिताई और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सोनम फुंसुक के घर पर रुके, जहां ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए स्थानीय भोजन परोसा।

​मुख्यमंत्री ने रंगरिक में मंजुश्री स्थित ओल्ड-एज होम का दौरा कर बुजुर्गों का हालचाल जाना और फिर सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। छात्राओं से बातचीत के दौरान बेहतर आवास की मांग पर उन्होंने नया हॉस्टल बनाने के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

साथ ही विद्यालय में बाउंड्री वॉल के निर्माण, दो मल्टी-टास्क कार्यकर्ताओं और एक महिला वार्डन की तैनाती तथा पानी की कमी जैसी समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिया।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने मंजुश्री में लोगों की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि दूरदराज के क्षेत्रों में उनके दौरों का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और बजट में उनकी जरूरतों को शामिल करना है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!