वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चुराह के टटरोग गांव में भीषण अग्निकांड: दोमंजिला मकान जलकर राख, सिर से छिनी छत

चुराह के टटरोग गांव में भीषण अग्निकांड: दोमंजिला मकान जलकर राख, सिर से छिनी छत

​

चंबा जिले के उपमंडल चुराह के तहत आने वाली ग्राम पंचायत खुशनगरी के टटरोग गांव में वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। कड़ाके की ठंड के बीच अचानक भड़की आग ने एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया को पलभर में उजाड़ कर रख दिया। इस भीषण अग्निकांड में एक दोमंजिला मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे पीड़ित परिवार के सामने अब गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

​गहरी नींद में सो रहा था गांव, अचानक उठीं लपटें

​घटना वीरवार सुबह करीब 3 बजे की है, जब पूरा गांव गहरी नींद में सो रहा था। टटरोग गांव निवासी खैर मुहम्मद पुत्र रशीद मुहम्मद के मकान से अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

​मकान की चादरपोश बनावट और उस वक्त चल रहीं ठंडी हवाओं के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। इस दोमंजिला मकान की निचली मंजिल में दो और ऊपरी मंजिल में भी दो कमरे बने हुए थे, जो इस आग की भेंट चढ़ गए।

​सब कुछ हुआ खाक, 7 लाख के नुकसान का अनुमान

​इस भयानक अग्निकांड में न सिर्फ पूरा मकान, बल्कि अंदर रखा सारा घरेलू सामान, राशन और जरूरी दस्तावेज भी जलकर पूरी तरह राख हो गए। पीड़ित परिवार के लिए यह मकान ही रहने का एकमात्र ठिकाना था, जिसके जलने से पूरा परिवार अब बेघर हो गया है।

​घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्रीय कानूनगो की मौजूदगी में तुरंत मौके का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस अग्निकांड में मकान और घरेलू सामान सहित करीब 7 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

​प्रशासन की ओर से फौरी राहत जारी

​कार्यकारी एसडीएम चुराह, आशीष ठाकुर ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए तुरंत राहत दल को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10,000 रुपए की नकद राशि, 2 तिरपाल और 2 कंबल प्रदान किए गए हैं, ताकि इस कड़ाके की ठंड में उन्हें कुछ सहारा मिल सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!