वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सीमा पार आतंकवाद पर पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी: घुसपैठ हुई तो बालाकोट और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ी स्ट्राइक करेगा भारत

सीमा पार आतंकवाद पर पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी: घुसपैठ हुई तो बालाकोट और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ी स्ट्राइक करेगा भारत

​नई दिल्ली: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को सख्त शब्दों में चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि शांति की कामना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, लेकिन हमारी शांति की इस प्रतिबद्धता को कोई भी हमारी कमजोरी समझने की भूल न करे। उन्होंने ऐलान किया कि यदि पाकिस्तान की ओर से कोई भी नई आतंकी घुसपैठ या वारदात होती है, तो भारतीय सेना बालाकोट एयरस्ट्राइक और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ी और भयानक कार्रवाई करेगी।

​रक्षा मंत्री ने 2016 की उरी सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक और पहलगाम में बेगुनाह लोगों की हत्या के बाद चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी अड्डों को तबाह किया था। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद भारतीय सुरक्षा बलों के सख्त रुख के कारण ज्यादातर आतंकियों की ‘शेल्फ लाइफ’ 1 साल से भी कम रह गई है और भारत के खिलाफ हथियार उठाने वाले आतंकियों को हमारे जवान बहुत जल्द अंजाम तक पहुंचा देते हैं।

​राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पिछले साढ़े 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में एक बड़ा बदलाव आया है। भारत अब केवल मौजूदा जरूरतों को पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में भी ‘आत्मनिर्भर’ बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!