चिट्टा मुक्त नूरपुर अभियान: हटली जम्बाला पंचायत में चला जनसंपर्क और जागरूकता अभियान
नूरपुर में नशे के खिलाफ जंग को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के साठ दिवसीय ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत हटली जम्बाला पंचायत में जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत हटली जम्बाला पंचायत 16वीं पंचायत बनी, जहां पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सतवीर सिंह शिंदा, उपप्रधान मनीष चौधरी, सुरजीत शर्मा, पवन धीमान समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नशे के खिलाफ इस पहल में सहयोग देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर जोर दिया।
आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें पंचायत, परिवार, युवा और समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक कर नशे के खिलाफ सामूहिक आवाज को मजबूत करना है। संदेश साफ है कि युवाओं को सही दिशा दें और नशे को समाज से दूर करें।











