वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह डोली धरती: चंबा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह डोली धरती: चंबा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

 शिमला: हिमाचल प्रदेश: राज्य के चंबा जिले में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अल सुबह आए इन झटकों के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई और डर के मारे लोग अपने-भागे घरों से बाहर निकल आए।

​मौसम विज्ञान केंद्र और भूकंप विज्ञान प्रणाली के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से 9 किलोमीटर की गहराई में (अक्षांश 32.839 उत्तर तथा देशांतर 76.267 डिग्री पूर्व) स्थित था।

​3 सेकंड तक कांपी धरती

​जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 5:46 बजे महसूस किए गए। हालांकि, झटकों की अवधि लगभग 3 सेकंड ही थी, लेकिन इसके असर से शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी हलचल महसूस की गई। गनीमत यह रही कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!