वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में 10 पंचायतें टी.बी. मुक्त घोषित, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने किया सम्मानित

पठानकोट में 10 पंचायतें टी.बी. मुक्त घोषित, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने किया सम्मानित

​पठानकोट: सिविल अस्पताल पठानकोट में आज टी.बी. मुक्त पंचायतों के सम्मान को लेकर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता आॅफिसिएटिंग सिविल सर्जन डॉ. दविंदर पाल ने की, जबकि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अर्शदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर एस.एम.ओ. पठानकोट सुनील चंद ने मुख्य अतिथि का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

​समारोह के दौरान जिला पठानकोट की 10 पंचायतों को टी.बी. मुक्त होने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह ने बताया कि गांव शनी, पवार, हैबो खनी खुही, नाजोवाल, नरंगपुर, लाहड़ी, शहर, जैनपुर और शरीफ चक समेत जिले की 10 पंचायतों ने टी.बी. मुक्त पंचायत के मापदंडों को पूरी तरह से पूरा किया है।

​उन्होंने बताया कि टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत टी.बी. संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इस मुहिम के तहत टी.बी. मुक्त भारत ऐप के माध्यम से जानकारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा ‘जोश’ (JOSH) टीमों और वॉलंटियर्स द्वारा भी लोगों तक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाया जा रहा है।

​उन्होंने कहा कि टी.बी. मुक्त पंचायतों की इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग, पंचायतों और स्थानीय लोगों की संयुक्त भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। पिछले दो वर्षों के दौरान इन पंचायतों में टी.बी. का कोई मामला सामने न आने और भारत सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों पर खरा उतरने के बाद इन्हें टी.बी. मुक्त प्रमाणित किया गया है।

​इस अवसर पर टी.बी. उन्मूलन अभियान में अहम योगदान देने वाली इन 10 पंचायतों के सरपंचों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टी.बी. की रोकथाम, समय पर जांच और इसके इलाज के प्रति जागरूक रहने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि टी.बी. के लक्षण दिखाई देने पर लोगों को बिना किसी देरी के तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करना चाहिए। इस कार्यक्रम में डी.एफ.ई.ओ. डॉ. मोहप्रीत, डॉ. श्वेता, डॉ. मदूर मट्टू सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!