वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

यूको बैंक की चिड़गांव शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा: साइबर ठगों ने 24 घंटे में खाते से उड़ाए 6 लाख रुपए

यूको बैंक की चिड़गांव शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा: साइबर ठगों ने 24 घंटे में खाते से उड़ाए 6 लाख रुपए

​चिड़गांव क्षेत्र के दुनाना गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात शातिरों ने महज 24 घंटे के भीतर पांच अनधिकृत यूपीआई लेन-देन के जरिए 6 लाख रुपए की नकदी उड़ा ली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, दुनाना गांव (डाकघर चिलाला, तहसील चिड़गांव) निवासी 46 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र उत्तम सैन का बचत खाता यूको बैंक की चिड़गांव शाखा में है। 2 से 3 अक्तूबर के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बिना जानकारी और अनुमति के खाते से कुल पांच बार में 6 लाख रुपए निकाल लिए।

​घटना का खुलासा तब हुआ जब 2 अक्तूबर को पीड़ित के मोबाइल फोन पर लगातार पैसे कटने के संदेश आने लगे। हालांकि, वे तत्काल बैंक बैलेंस नहीं देख पाए। इसके बाद 3 अक्तूबर को सुबह करीब 9:30 बजे उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपए डेबिट होने का एक और मैसेज आया। लगातार रकम कटने से संदेह होने पर विनोद कुमार तुरंत यूको बैंक की चिड़गांव शाखा पहुंचे और बैंक स्टेटमेंट निकलवाया। वहां पता चला कि पिछले 24 घंटों में पांच यूपीआई लेन-देन के जरिए उनके खाते से 6 लाख रुपए की पूरी राशि निकाली जा चुकी है।

​पीड़ित की शिकायत के आधार पर चिड़गांव थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस अब साइबर तकनीकी सहायता लेते हुए उन बैंक खातों और यूपीआई आईडी के विवरण खंगाल रही है, जिनमें यह रकम ट्रांसफर की गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!