वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जोगिंद्रनगर में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मामला दर्ज

जोगिंद्रनगर में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मामला दर्ज

​जोगिंद्रनगर:जोगिंद्रनगर पुलिस थाना के अंतर्गत पालमपुर उपमंडल की एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर चौंतड़ा निवासी एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​पुलिस को दी गई शिकायत में पालमपुर उपमंडल के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया है कि चौंतड़ा निवासी युवक ने उससे शादी करने का वायदा किया था। इसी कथित वायदे के आधार पर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसके बाद आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

​शिकायत मिलने के तुरंत बाद जोगिंद्रनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगामी छानबीन और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!