वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के तहत तैराकी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज, बच्चों और बुजुर्गों में दिखा भारी उत्साह

पठानकोट में ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के तहत तैराकी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज, बच्चों और बुजुर्गों में दिखा भारी उत्साह

​पठानकोट के स्विमिंग पूल में ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के सीजन-4 के तहत तैराकी प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हुआ है, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष की आयु से लेकर 50 से 70 वर्ष तक के बुजुर्ग खिलाड़ी भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिला स्तर पर आयोजित इन मुकाबलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के वे सभी बच्चे हिस्सा ले रहे हैं जो पंजाब के मूल निवासी हैं। प्रतियोगिता के दौरान अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर आगे भेजा जाएगा, जहां मेडल जीतने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को क्रमशः 10,000, 7,000 और 5,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब सरकार की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों और मोबाइल से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करना है, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!