वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किया भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला, एक बच्चे समेत 7 की मौत

रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किया भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला, एक बच्चे समेत 7 की मौत

​कीव:रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा हमला करते हुए मुख्य रूप से बिजली ग्रिड और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। इस भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले में एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगस्त के आखिर से रूस ने अपने हवाई हमले काफी तेज कर दिए हैं। जैसे-जैसे यूक्रेन सर्दियों की तैयारी में जुटा है, रूस लगातार ऊर्जा संयंत्रों को तबाह कर रहा है ताकि आम नागरिकों को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिल सकें।

​यूक्रेनी प्रधानमंत्री सेरही कोरेत्सकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर कहा कि गर्मियों के बाद शायद ही कोई ऐसा दिन बीता हो जब दुश्मन ने ऊर्जा ढांचे पर हमला न किया हो, लेकिन यह पहला मौका है जब इतना बड़ा और सुनियोजित हमला किया गया है।

​दूसरी ओर, रूस का कहना है कि वह किसी अस्थायी युद्धविराम के बजाय एक व्यापक समझौता चाहता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस बात की पुष्टि की है कि पूरे देश में हुए रूसी हमलों में 7 नागरिकों की जान चली गई। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर तकाचेेंको ने जानकारी दी कि कीव क्षेत्र के विशहरोध में एक निजी घर के मलबे से एक मृत बच्चे के शव को निकाला गया और तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

​अधिकारियों के मुताबिक, अकेले राजधानी कीव में इन हमलों की वजह से तीन लोगों की मौत हुई है और कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि रूस का मुख्य और सीधा निशाना कीव और उसके आसपास के इलाकों में मौजूद ऊर्जा बुनियादी ढांचा ही है, जिससे सर्दियों से पहले मानवीय संकट गहराने का खतरा पैदा हो गया है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!