वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अमित शाह की जालंधर रैली से पहले हड़कंप: स्कूलों और देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

अमित शाह की जालंधर रैली से पहले हड़कंप: स्कूलों और देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

​केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज के जालंधर दौरे से ठीक पहले शहर में सनसनी फैल गई है। एक प्रतिष्ठित स्कूल और प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि गृह मंत्री अमित शाह का आज इसी देवी तालाब मंदिर में जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

​बुधवार सुबह जालंधर के कैंब्रिज स्कूल के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इस ई-मेल में दावा किया गया है कि सुबह 11:11 बजे स्कूलों को और दोपहर 12:11 बजे ऐतिहासिक देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

​यह धमकी ऐसे समय पर सामने आई है जब आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जालंधर दौरा तय है और उनका देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी।

​सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। पुलिस ने ई-मेल के स्रोत और आईपी एड्रेस की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। वीवीआईपी दौरे और इस गंभीर धमकी के मद्देनजर मंदिर, स्कूलों और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को देखते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

पठानकोट के सैली रोड पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध निर्माण: तीन प्लॉट्स को मिलाकर खड़ा किया जा रहा विशाल ढांचा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा; अधिकारियों की खामोशी पर उठे गंभीर सवाल

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पठानकोट के सैली रोड पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध निर्माण: तीन प्लॉट्स को मिलाकर खड़ा किया जा रहा विशाल ढांचा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा; अधिकारियों की खामोशी पर उठे गंभीर सवाल

error: Content is protected !!