वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारी: ढांगू रोड पर सजे आस्था के रंग

गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारी: ढांगू रोड पर सजे आस्था के रंग

​गणेश चतुर्थी आने ही वाली है और पठानकोट के ढांगू रोड पर बहुत जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कुछ लोग गणेश जी को इतना मानते हैं कि वे अपने घर पर उनकी मूर्तियां लेकर जाते हैं, उनकी सेवा करते हैं और उसके बाद बहुत ही धूमधाम से उनका कार्यक्रम किया जाता है।

​पठानकोट के ढांगू रोड पर कारीगरों ने बहुत ही प्यार और श्रद्धा के साथ गणेश जी की मूर्तियां बनाई हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर भक्तगण सिर्फ 14 तारीख का उत्साह के साथ इंतजार कर रहे हैं। हर गणपति की प्रतिमा अपने आप में कुछ अलग नजर आ रही है। कारीगरों ने जून से ही तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी थीं। लोगों का इन मूर्तियों के प्रति काफी उत्साह है, जो यहाँ से अपनी पसंद की मूर्तियां खरीदकर अपने घरों और मंदिरों में स्थापित करते हैं।

​कारीगरों की मेहनत और आस्था

​कारीगरों का कहना है कि साल भर बाद गणपति का यह त्योहार आता है और उन्हें मूर्तियां बनाने में बेहद खुशी मिलती है। यह कला उन्होंने अपने उस्तादों और बुजुर्गों से सीखी है, और वे परिवार के साथ मिलकर जून महीने से ही मूर्तियां बनाना शुरू कर देते हैं। पेंटिंग और अन्य कार्यों के लिए राजस्थान से भी लोग मदद के लिए आते हैं।

​त्योहार में कुछ ही दिन बाकी रहने के कारण लोग लगातार बुकिंग करवाने और मूर्तियां लेने आ रहे हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 14 तारीख को मनाई जा रही है, जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​मूर्तियों को तैयार करने के हाथ भले ही कारीगर के हैं, लेकिन इसके साथ लाखों लोगों की आस्था और भक्ति जुड़ी हुई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!