वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट-कुल्लू नेशनल हाईवे पर नियमों की धज्जियां: वीडब्ल्यू शोरूम के पास अवैध रास्ते से बढ़ी हादसे की आशंका

पठानकोट-कुल्लू नेशनल हाईवे पर नियमों की धज्जियां: वीडब्ल्यू शोरूम के पास अवैध रास्ते से बढ़ी हादसे की आशंका

​पठानकोट: पठानकोट से हिमाचल और कुल्लू को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे-154 पर नियमों की अनदेखी का एक गंभीर मामला सामने आया है। हाईवे के किनारे स्थित वोक्सवैगन (Volkswagen) शोरूम और उसके आसपास काटे जा रहे कमर्शियल प्लॉट्स के लिए नियमों को ताक पर रखकर सीधे नेशनल हाईवे से अवैध रास्ता निकाल लिया गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी भी कमर्शियल प्लॉट का रास्ता सीधे नेशनल हाईवे को स्पर्श नहीं कर सकता। हाईवे तक पहुंच बनाने के लिए अनिवार्य रूप से ‘सर्विस रोड’ (Service Road) का होना आवश्यक है। नियमों के उल्लंघन के इस मामले को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने नगर निगम पठानकोट और संबंधित प्लॉट मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद धरातل पर कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है।

​एनएचएआई का कड़ा रुख और चेतावनी

इस गंभीर मुद्दे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। एनएचएआई अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि नगर निगम और प्लॉट मालिकों ने मिलकर इस अवैध रास्ते को पूरी तरह बंद नहीं किया, तो आने वाले समय में सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए इसे बंद कर दिया जाएगा। एनएचएआई का कहना है कि कोई भी व्यक्तिगत या कमर्शियल रास्ता सीधे तौर पर नेशनल हाईवे को टच नहीं कर सकता।

​जिम्मेदार विभागों की चुप्पी और खतरे की जद में लोग

मौके पर स्थिति यह है कि वोक्सवैगन शोरूम के पास करीब 10 फीट चौड़ा अवैध रास्ता काट दिया गया है, और इसी तरह कई अन्य प्लॉट्स के लिए भी अवैध कट बना दिए गए हैं। यहां तक कि एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी सील किए जाने के बावजूद नियमों की अनदेखी की ओर इशारा करता है। व्यस्त और संवेदनशील नेशनल हाईवे-154 पर इस तरह बिना अनुमति रास्ते देना न सिर्फ प्रशासनिक नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि सड़क से गुजरने वाले आम नागरिकों की जान को भी सीधा खतरा पैदा कर रहा है। अब देखना यह होगा कि एनएचएआई की इस कड़ी चेतावनी के बाद नगर निगम और प्रशासन नींद से जागता है या कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार किया जाता है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!