वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जम्मू-कश्मीर के गोपाल चक में दो संदिग्ध दिखने से फैली दहशत, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के गोपाल चक में दो संदिग्ध दिखने से फैली दहशत, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

 

​जम्मू-कश्मीर:तहसील मढ़ीन के अधीन आने वाले गांव गोपाल चक में सोमवार रात दो संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और इलाके में सेना व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

​क्या है पूरा मामला:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने गांव में दो संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखा। जब स्थानीय लोगों ने उन्हेंललकारा और शोर मचाया, तो वे दोनों वहां से भागने में सफल रहे। चश्मदीदों के मुताबिक, इनमें से एक संदिग्ध व्यक्ति के कंधे पर पीठू बैग भी टंगा हुआ था।

​सुरक्षाबलों की कार्रवाई:

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों को दी गई। मंगलवार सुबह तड़के ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने गोपाल चक और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र को घेर लिया और एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने घंटों तक चप्पे-चप्पे की छानबीन की, लेकिन फिलहाल किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री के बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है।

​एहतियात के तौर पर सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में चौकसी और गश्त बढ़ा दी है तथा स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!