सना
ईरान की जंग अब पूरी तरह वापस आ चुकी है। इस लड़ाई का असर अब यमन में देखने को मिल रहा है। सऊदी अरब ने सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हो रहे एक जहाज पर हमला किया है। यह विमान ईरान के महान एयरवेज का है। यात्रियों से भरे इस विमान पर सऊदी अरब ने तब हमला किया जब ये विमान एयरपोर्ट पहुंचने वाला ही था। यमन के हूती आतंकवादी समूह ने सोमवार को सऊदी अरब पर आरोप लगाया कि उसने ईरान के एक विमान को सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने से रोकने के लिए हवाई हमले किए। सऊदी अरब ने इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है। हूती-समर्थित अल-मसीराह टेलीविजन चौनल ने कहा कि हमलों में एयरपोर्ट के लैंडिंग और टेकऑफ रनवे को निशाना बनाया गया। हूती-नियंत्रित राजधानी के निवासियों ने धमाकों की आवाज़ सुनने और ऊपर जेट विमानों को चक्कर लगाते हुए देखा।
रनवे पर हमले के बाद धुएं का गुबार निकलता हुआ देखा गया। रनवे पर हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई और तत्काल दूसरे विमानों की लैंडिंग रोक दी गई। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि एक अन्यायपूर्ण हमले में सऊदी दुश्मन ने सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई हवाई हमले किए। यमन में ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों ने सोमवार को कहा कि वे सना एयरपोर्ट पर हुए हमले का जवाब देंगे। प्रवक्ता याह्या सरी ने सऊदी अरब पर आरोप लगाया कि सऊदी ने तनाव कम करने की कोशिशों को खत्म कर दिया है और अपनी आक्रामकता के नतीजों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। हम यह साफ करते हैं कि इस आक्रामकता का जवाब जरूर दिया जाएगा और इसे बिना सजा के नहीं छोड़ा जाएगा।
उधर, यमन में सऊदी समर्थित सरकार ने इस हमले पर अलग प्रतिक्रिया दी है और इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस सरकार ने कहा कि उसने सोमवार को सना एयरपोर्ट पर हमला किया। इस सरकार ने कहा कि इस विमान में नागरिक नहीं, बल्कि हूती के लड़ाके थे। उन्होंने कहा कि यह हमला हूती प्रतिनिधिमंडल को ले जा रहे एक ईरानी विमान को लेकर हुए विवाद के बाद किया गया। यह विमान ईरान से लौट रहा था।
सना। सना एयरपोर्ट पर हवाई हमले के बाद यमन ने अगले आदेश तक देश के सभी एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। यमन सरकार का दावा है कि ईरानी विमान को सना एयरपोर्ट पर उतरने से रोकने के लिए सेना ने रनवे पर हमला किया। सरकार के मुताबिक, हूती विद्रोही ईरानी विमान को लैंड कराने पर अड़े थे, इसलिए यह कार्रवाई की गई। हूती समर्थित अल-मसीरा टीवी ने एयरस्ट्राइक की पुष्टि करते हुए एयरपोर्ट पर बमबारी का वीडियो भी जारी किया।








