वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बगलामुखी जा रही टैक्सी परागपुर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त, टला बड़ा हादसा

बगलामुखी जा रही टैक्सी नीलगायों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी ढांक में गिरी, टला बड़ा हादसा

रक्कड़ (कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत बणी-परागपुर मार्ग पर वीरवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। अनियंत्रित होकर एक टैक्सी सड़क से करीब 10 फीट नीचे गहरी ढांक में जा गिरी। हालांकि इस दुर्घटना में वाहन को काफी क्षति पहुंची है, लेकिन सौभाग्यवश चालक और उसमें सवार श्रद्धालु की जान बाल-बाल बच गई।

नीलगायों का झुंड आने से बिगड़ा संतुलन

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3:00 बजे पेश आया। टैक्सी चालक नीरज चंदेल चंडीगढ़ से एक श्रद्धालु को लेकर प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वे बणी-परागपुर मार्ग पर पहुंचे, तो अचानक सड़क के बीचों-बीच जंगली नीलगायों का एक झुंड आ गया।

​अंधेरे में अचानक सामने आए जानवरों को बचाने की कोशिश में चालक ने स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप, वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित ढांक में जा गिरा।

गाड़ी के उड़े परखच्चे, यात्री सुरक्षित

​हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी 10 फीट नीचे पत्थरों में जा गिरी, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि श्रद्धालु यात्री को एक खरोंच तक नहीं आई है। चालक नीरज चंदेल को हाथ में मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

पीडब्ल्यूडी विभाग ने लिया संज्ञान

​घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (परागपुर) हरकत में आया है। विभाग के सहायक अभियंता राजन कौशल ने बताया कि:

​”दुर्घटना वाले स्थान का जल्द निरीक्षण किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर जल्द ही चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा घेरे (क्रैश बैरियर) स्थापित किए जाएंगे।”

पुलिस कार्रवाई

​स्थानीय पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी विभाग के पास है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि दुर्घटना का मुख्य कारण अचानक वन्य जीवों का सामने आना बताया जा रहा है और किसी भी पक्ष से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!