वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सवारियों से भरी रोडवेज बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 35 गोलियां दागी गईं, कंडक्टर को बनाया निशाना

फिरोजपुर से श्रीगंगानगर जा रही पंजाब रोडवेज की बस पर तीन अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, सभी यात्री दहशत में

File photo

फिरोजपुर: पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक बड़ी खबर सामने आई है। सवारियों से खचाखच भरी पंजाब रोडवेज की एक बस पर तीन अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने बस पर कम से कम 35 राउंड फायरिंग की है।

​यह हमला फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर स्थित एक गांव के पास हुआ। जिस रोडवेज बस को निशाना बनाया गया, वह फिरोजपुर से श्रीगंगानगर जा रही थी।

​कंडक्टर को बनाने की कोशिश की गई निशाना

​जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने बस को रोकने की कोशिश की और सीधे कंडक्टर को निशाना बनाने की मंशा से गोलियां चलाईं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले में कितने लोग घायल हुए हैं।

​दहशत में यात्री, सीटों के नीचे छिपकर बचाई जान

​बस में मौजूद सभी सवारियां इस अचानक हुए हमले से दहशत में आ गईं और अपनी जान बचाने के लिए सीटों के नीचे छिपने लगीं। फायरिंग के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!