जालंधर में हुई घटना को लेकर की कड़ी निंदा, ऐसी घटनाएँ हमारे समाज को कलंकित करती हैं: जोगिंदर पाल

अड्डा बानीलोधी: अड्डा बानीलोधी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई का निपटारा किया।
समाज को कलंकित करने वाली घटनाओं पर कड़ा रुख
इस दौरान, पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने जालंधर में मासूम बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना को लेकर कड़ी निंदा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “ऐसी घटनाएँ हमारे समाज को कलंकित करती हैं और वह लोग हल्की मानसिकता के होते हैं जो ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।”
जोगिंदर पाल ने इस बात पर जोर दिया कि जब भी ऐसी घटनाएँ होती हैं, तो सब लोग कठोर कानून बनाने की बात करते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद यह मुद्दा भुला दिया जाता है और सरकार भी ठोस कानून बनाने में नाकाम साबित होती है।

कठोर कानून बनाने की मांग
उन्होंने मांग की कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून में प्रावधान लाकर कड़े से कड़ा कानून बनाना चाहिए। ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसी घटना करने से पहले 100 बार सोचे।
उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “नन्हीं बच्चियों को हिंदू समाज में कंजकों का रूप दिया गया है, लेकिन कुछ समाज में ऐसे भी भेड़िए हैं जो बिना सोचे-समझे ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं और समाज को कलंकित करते हैं।”

इस मौके पर रूपलाल, जोगिंदर सिंह, राजकुमार, जॉनी कुमार, दविंदर कुमार, रविंद्र सिंह, रामलाल और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








