वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिहार के बेगूसराय में बड़ा नाव हादसा, गंगा की सहायक नदी में डूबी नाव; 2 लोग लापता, 18 सुरक्षित बाहर निकाले गए

बिहार के बेगूसराय में बड़ा नाव हादसा, गंगा की सहायक नदी में डूबी नाव; 2 लोग लापता, 18 सुरक्षित बाहर निकाले गए

​बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा राजौली गांव के पास बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। धान के खेतों में दिनभर काम करने के बाद घर लौट रहे किसानों से भरी एक नौका गंगा की सहायक धाबी नदी में पलट गई। नाव पर कुल 20 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। गनीमत यह रही कि हादसे के बाद 18 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जिनमें से चार घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक महिला समेत दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन की देखरेख में गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद से लापता लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!