वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सीबीआई ने पंजाब मेडिकल भवन पर मारा छापा, परविंदर झोटा हत्याकांड से जुड़े तार; फार्मेसी विंग के दस्तावेज जब्त

सीबीआई ने पंजाब मेडिकल भवन पर मारा छापा, परविंदर झोटा हत्याकांड से जुड़े तार; फार्मेसी विंग के दस्तावेज जब्त

​सीबीआई की टीम ने सेक्टर-69 स्थित पंजाब मेडिकल भवन के फार्मेसी विंग में दबिश देकर महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। यह पूरी कार्रवाई बहुचर्चित परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्या के मामले में दर्ज सीबीआई एफआईआर की जांच के तहत अंजाम दी गई।

जांच एजेंसी को अंदेशा है कि फार्मेसी विंग के अधिकारियों ने केमिस्टों को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती और नियमों को ताक पर रखा। सीबीआई इस मुख्य बिंदु पर भी समानांतर जांच कर रही है कि अश्वनी कुमार सहित अन्य कितने केमिस्टों को बिना निर्धारित शर्तें पूरी किए लाइसेंस जारी किए गए अथवा निलंबित लाइसेंस बहाल किए गए।

इसी जांच के सिलसिले में मंगलवार देर रात सीबीआई की टीम ने फार्मेसी विंग के रिकॉर्ड खंगालते हुए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए और कुछ घंटों की गहन पड़ताल के बाद वहां से रवाना हो गई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि को लेकर अभी तक जांच एजेंसी की ओर से कोई विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया गया है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!