वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किहार में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेजा

किहार में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेजा

​सलूणी तहसील के किहार क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता जब जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रही थी, तब रास्ते में शोभिया राम उर्फ मदनु पुत्र मान सिंह ने उसे जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला शुरुआत में चुप रही, लेकिन घर पहुंचकर उसने अपने पति को पूरी आपबीती सुनाई।

​पति ने तुरंत किहार थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शोभिया राम उर्फ मदनु के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

सीडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!