सरकार ने वादा किया था कि बाढ़ पीड़ितों को तुरंत मुआवज़ा दिया जाएगा – लाल चंद कटारूचक्क

पठानकोट: आज बाढ़ पीड़ित परिवारों को फसलों के हुए नुकसान का मुआवज़ा देने के लिए गांव गज्जू जागीर में 8 गांवों के करीब 100 परिवारों को फसलों के हुए नुकसान का मुआवज़ा दिया गया है और अन्य जो भी बाढ़ प्रभावित परिवार हैं, उन्हें भी आने वाले दिनों में मुआवज़ा राशि दी जाएगी। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने विधानसभा क्षेत्र भोआ के गांव गज्जू जागीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवज़ा राशि वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा नरेश सैनी जिला अध्यक्ष बी.सी. विंग, पवन कुमार फौजी ब्लॉक अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर संबोधित करते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि अगस्त महीने के दौरान बाढ़ के प्रकोप के कारण पूरे पंजाब में लोगों की फसलों का नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भोआ के भी 82 गांवों में बाढ़ के कारण फसलें प्रभावित हुईं, लोगों के घर टूट गए, पशुधन का नुकसान हुआ, लोगों को जान भी गंवानी पड़ी, आदि कई तरह का क्षेत्र में नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि फसलों के हुए नुकसान के लिए माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान ने घोषणा की थी कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक हर तरह के हुए नुकसान का मुआवज़ा पहुंचाया जाएगा, जिसके तहत आज गांव गज्जू जागीर में आठ गांव जिनमें गांव गज्जू जागीर, गिदड़ी, भरियाल हरचंदा, राजपुरा राजपूतां, राजीबेली, झेला चक्क, सहारनपुर और तारपुर आदि गांव के करीब 100 बाढ़ पीड़ित परिवारों को फसलों के हुए नुकसान की ₹21 लाख 63 हजार की मुआवज़ा राशि वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि बाकी गांवों को भी आने वाले दिनों में फसलों का मुआवज़ा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुआवज़ा राशि लोगों तक पहुंचाने के लिए हम स. भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने जो वादा किया था वह पूरा किया है।








