श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ को समर्पित नगर कीर्तन के अग्रिम प्रबंधों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष बैठक आयोजित

पठानकोट, : आज श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ को समर्पित निकाले जाने वाले नगर कीर्तन के पठानकोट पहुंचने को लेकर किए जाने वाले अग्रिम प्रबंधों का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, मलिकपुर, पठानकोट स्थित मीटिंग हॉल में एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोगों में डॉ. पल्लवी, उपायुक्त पठानकोट; दलजिंदर सिंह ढिल्लों, एस.एस.पी. पठानकोट; अरसदीप सिंह, आर.टी.ओ. पठानकोट-सह-अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य); स्वर्ण सलारिया, उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी पंजाब; अमनदीप संधू, जिला अध्यक्ष; अमित मंटू, हलका इंचार्ज, सुजानपुर; नरेश सैनी, जिला अध्यक्ष, बी.सी. विंग पठानकोट; बलजिंदर सिंह, जिला अध्यक्ष, किसान विंग; साबिर सिंह साबा; मेजर डॉ. सुमित मुध, एस.डी.एम. धार कलां; राकेश मीना, एस.डी.एम. पठानकोट; विक्रम, सहायक आयुक्त जनरल और अन्य विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी शामिल थे।

मीटिंग के दौरान जानकारी देते हुए डॉ. पल्लवी, उपायुक्त पठानकोट ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ को पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तर पर मनाया जा रहा है। जिसके संबंध में विभिन्न स्थानों से नगर कीर्तन निकाले जाने हैं। इसी तरह, एक नगर कीर्तन 20 नवंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर से चलकर जिला पठानकोट पहुंचेगा, जो बाद में जिला होशियारपुर से होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन 20 नवंबर को जिला पठानकोट में ठहरेगा। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का पावन स्वरूप, पांच प्यारे साहिबान और लगभग 500 संगत के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने नगर कीर्तन के संबंध में किए गए अग्रिम प्रबंधों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस जो कि 23 नवंबर से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाया जा रहा है, जिसको लेकर विभिन्न स्थानों से नगर कीर्तन चलकर श्री आनंदपुर साहिब पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी का बलिदान इतिहास में एक बहुत बड़ा बलिदान है, यह मानव अधिकारों के लिए एक लड़ाई लड़ी गई। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक विशाल नगर कीर्तन जो जम्मू-कश्मीर से शुरू होकर पंजाब के अंदर 20 नवंबर को पठानकोट पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रवेश द्वार माधोपुर से इस नगर कीर्तन का स्वागत किया जाएगा, जो सुजानपुर, मलिकपुर, भगवान वाल्मीकि चौक, रामलीला ग्राउंड, मिशन चौक से होते हुए श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल पहुंचेगा और यहीं पर नगर कीर्तन का ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 21 नवंबर को यह नगर कीर्तन सिंबल चौक, चक्की पुल, नंगलभूर से होते हुए मीरथल से निकलकर होशियारपुर के लिए रवाना हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की समीक्षा की है, जिसके तहत सुरक्षा प्रबंध, नगर कीर्तन के ठहराव के लिए किए गए प्रबंध, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य पहलुओं की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर इस नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु साहिब जी की शहादत को नतमस्तक होते हुए आशीर्वाद प्राप्त करें।








