जिस Hyundai i20 ‘ कार से हुआ था धमाका, वह आमिर के नाम रजिस्टर्ड; डॉ. उमर अल नबी को कार दिलाने में की थी मदद

दिल्ली धमाके के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आमिर को 10 दिन की रिमांड पर NIA को सौंप दिया है।
आमिर वही शख्स है जिसके नाम पर वह ‘ihundai’ कार रजिस्टर्ड थी, जिसका इस्तेमाल 10 नवंबर को हुए धमाके में किया गया था। NIA ने उसे कल दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

एजेंसी के अनुसार, आमिर ने कथित तौर पर मुख्य साजिशकर्ता डॉ. उमर अल नबी को वह कार हासिल करने में मदद की थी। इसी कार में विस्फोटक लगाया गया था, जो लाल किले के पास फट गया था।

तेज हुई जांच, 2000 से अधिक लोगों से पूछताछ
सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरे मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। फरीदाबाद पुलिस ने सोमवार को शहर में किराए पर रहने वाले कश्मीरी छात्रों और अन्य किराएदारों से पूछताछ की। अब तक 2000 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, और NIA को उम्मीद है कि आमिर रशीद अली की रिमांड से इस साजिश के और भी गहरे राज़ खुल सकते हैं।








