भीषण आग: प्लास्टिक के क्रेटों में धमाके, पूरा इलाका दहला!

लुधियाना : लुधियाना के बहादुर रोड स्थित थोक सब्जी मंडी में प्लास्टिक के क्रेटों में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की वजह से एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल उठा।
हादसे का कारण और भयावहता
बताया जा रहा है कि यह आग सब्जी मंडी में खुले आसमान के नीचे रखे प्लास्टिक के क्रेटों में किसी व्यक्ति द्वारा सिगरेट फेंकने के कारण लगी।

आग की लपटें और धुआँ इतना भयानक था कि यह आसमान में कई किलोमीटर दूर तक फैल गया। घने काले धुएँ को देखकर शहरवासी डर गए।
इस बीच झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे जोरदार धमाके हुए और दृश्य बेहद खौफनाक हो गया।

भारी नुकसान
इस आग में प्लास्टिक के हजारों क्रेट जलकर राख हो गए।
मौके पर खड़ी एक टाटा 407 वाहन और कई झुग्गियाँ भी जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।








