वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राज अस्पताल ने 100 वर्षीय बुजुर्ग के चूल्हे का सफल ऑपरेशन कर दिया नया जीवन

राज अस्पताल पठानकोट में हुआ सफल ‘चूल्हे प्रत्यारोपण’; अब चल-फिर सकते हैं बुजुर्ग, पोते ने जताया आभार

 पठानकोट: चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राज अस्पताल पठानकोट के आर्थो विशेषज्ञ डॉ. गगनदीप सिंह ने 100 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति का सफलतापूर्वक  चूल्हे का ऑपरेशन करके उन्हें नया जीवन दिया है। हिमाचल प्रदेश से आए इन बुजुर्ग को घर में टहलते समय गिरने के कारण उनके कूल्हे में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था।

​अधिक आयु के कारण कई अस्पतालों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया था, जिससे बुजुर्ग और उनके परिवार को अत्यधिक दर्द और निराशा का सामना करना पड़ रहा था। बुजुर्ग के पोते ने बताया कि किसी परिचित से राज अस्पताल पठानकोट के बारे में पता चलने के बाद वे अपने दादाजी को यहां लाए, जहां उन्हें उचित इलाज और नया जीवनदान मिला। ऑपरेशन के बाद अब बुजुर्ग अपने पैरों पर खड़े होकर चल सकते हैं।

डॉक्टर का वक्तव्य

​अस्पताल के आर्थो के माहिर डॉ. गगनदीप सिंह रैना (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थोपेडिक्स एफआईजेआर) ने बताया कि 100 वर्षीय बुजुर्ग के टूटे हुए चूल्हे को सफलतापूर्वक बदल दिया गया है। डॉ. रैना ऑर्थोपेडिक्स, खेल चोट और जोड़ प्रतिस्थापन सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। वह अस्पताल में रोजाना सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से 4 बजे और शाम को 6 से 8 बजे तक अपनी सेवाएं देते हैं।

अस्पताल प्रबंधन की प्रतिबद्धता

​अस्पताल के एमडी डॉ. अनिल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज अस्पताल में घुटने, कूल्हे और अन्य जोड़ों की सर्जरी, लिगामेंट सर्जरी, तथा हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों से संबंधित सभी समस्याओं का उच्च-गुणवत्ता का इलाज उपलब्ध है।

​डायरेक्टर डॉ. रिचा शर्मा ने कहा कि मल्टीस्पेशियलिटी राज अस्पताल जिला पठानकोट में उच्च क्वालिटी की स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए कैंप आयोजित करता है, ताकि हर कोई इन सुविधाओं का लाभ उठा सके।

आयुष्मान और कैशलेस सुविधा

​राज अस्पताल में आयुष्मान कार्ड होल्डर मरीजों के लिए किडनी रोग, डायलिसिस, सांस की बीमारियां, पेट रोग, गुर्दे की पथरी और हड्डियों से संबंधित बीमारियों सहित अन्य सुविधाओं का लाभ भी उपलब्ध है। इसके अलावा, ईसीएचएस, हिमाचल सरकार, पंजाब पुलिस तथा अन्य बड़ी प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों के कार्ड धारक मरीज भी अस्पताल से कैशलेस इलाज करवा सकते हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!