पठानकोट में हुई विशाल गौ भक्त संगोष्ठी, पांच जिलों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
पठानकोट के ममून स्थित एक निजी रिजॉर्ट में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक विशाल गौ भक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पठानकोट सहित पांच जिलों (कांगड़ा, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर) से बड़ी संख्या में गौ भक्त पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय गौ प्रचारक संत जी और उनकी संत मंडली विशेष रूप से उपस्थित रही।
संतों ने इस दौरान गौ माता की सेवा और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सच्ची मानव सेवा बताया और सभी से गौ माता की रक्षा एवं सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर युवा यूथ पठानकोट की ओर से गौ माता से मिलने वाले विभिन्न उत्पादों का डेमो भी प्रदर्शित किया गया, ताकि लोगों को उनकी जानकारी मिल सके। संगोष्ठी के अंत में दोपहर दो बजे सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया। टीम पठानकोट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गौ माता की रक्षा का संकल्प दिलाना है।










