पठानकोट के वार्ड नंबर 13 को बड़ी सौगात: हल्का इंचार्ज रोहित स्याल ने किया नए पानी के बोर का उद्घाटन
पठानकोट के वार्ड नंबर 13 के स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, जहाँ इलाके में पेयजल की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नए पानी के बोर का उद्घाटन किया गया है। हल्का इंचार्ज रोहित स्याल ने इस पानी के बोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएँ देना उनकी प्राथमिकता है और इस बोर के शुरू होने से वार्ड के लोगों को पीने के पानी की समस्या से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 25-30 सालों से उन्हें पानी की बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें बाहर से पानी लाना पड़ता था, लेकिन हल्का इंचार्ज ने वादा किया था कि वे बोर करके देंगे और आज उन्होंने अपना यह वादा पूरा कर दिया है जिससे लोगों में भारी खुशी है।
इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य लोगों, ब्लॉक प्रेसिडेंट आकाश शर्मा, दीपक शर्मा, हल्का संगठन के इंचार्ज नतिंदर नागरा, हरदीप सिंह टिप्सी, राकेश राणा, सुभाष नन्नू ठाकुर तथा अन्य वार्डवासी और माता-बहनें उपस्थित रहीं।











