वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट: गांव बड़ोई में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; पिस्तौल दिखाकर बनाई आपत्तिजनक वीडियो

पठानकोट: गांव बड़ोई में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

बिना वजह बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पठानकोट:  पठानकोट के नजदीकी गांव बड़ोई में एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट करने और उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की पहचान प्रभजीत सिंह (पुत्र गुरनाम सिंह) के रूप में हुई है, जिसने गांव के ही कुछ युवकों पर उसे जबरन उठाकर ले जाने, मारपीट करने और पिस्तौल दिखाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से पीड़ित का पूरा परिवार सदमे में है और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।

शाम को दौड़ लगाने गया था युवक

​पीड़ित प्रभजीत सिंह ने बताया कि वह बीते दिनों रोज़ की तरह शाम करीब 4:00 बजे घर से दौड़ (रनिंग) लगाने के लिए निकला था। लगभग 4:30 बजे जब वह ग्राउंड में था, तभी मुंह बांधे हुए दो युवक उसके पास आए। उन्होंने बातचीत करने के बहाने प्रभजीत को अपने पास बैठाया और फिर जबरन उसे एक मोटर (खेतों में स्थित ट्यूबवेल) पर ले गए।

बंधक बनाकर मारपीट और वीडियो बनाने का आरोप

​पीड़ित का आरोप है कि वहां पहले से ही कुछ अन्य अज्ञात युवक मौजूद थे। आरोपियों ने बिना किसी वजह के उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार:

​”आरोपियों ने मुझे नग्न (कपड़े उतारकर) किया और बुरी तरह पीटा। उन्होंने जबरन मुझसे चोरी की झूठी बात कबूल करवाई और पिस्तौल दिखाकर मेरी वीडियो भी बनाई। वे मुझे चिट्टे (नशे) के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने मुझे रात करीब 11:00 बजे छोड़ा और धमकी दी कि अगर पुलिस या घर पर कुछ बताया, तो वीडियो वायरल कर देंगे और जान से मार डालेंगे।”

परिजनों ने बयां किया दर्द

​पीड़ित की मां सुषमा देवी ने रुआंसे गले से बताया कि उनका बेटा रोज़ाना ग्राउंड में जाता था। उस दिन जब वह रात तक घर नहीं लौटा और उसका व उसके दोस्तों के फोन स्विच ऑफ आने लगे, तो वे परेशान हो गए। ढूंढने पर वह रात को जब घर लौटा, तो उसके कपड़ों पर खून के निशान थे। मां ने कहा, “मेरे बेटे का पिता नहीं है, मैं अकेली कहाँ-कहाँ उसे ढूंढती फिरूँगी। आज मेरे बेटे के साथ यह हुआ है, कल को आरोपी उसे फिर उठा सकते हैं। हमारी पुलिस प्रशासन से मांग है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।”

पुलिसिया कार्रवाई और पक्ष

​इस संबंध में थाना शाहपुरकंडी के एएसआई (ASI) धर्मपाल ने बताया कि पीड़ित प्रभजीत सिंह की शिकायत और उसका मेडिकल सर्टिफिकेट पुलिस को प्राप्त हो चुका है।

​”पीड़ित ने सत्तू और सलविंदर नाम के युवकों सहित 10-12 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चोटों को देखते हुए मामला एएसआई हरवंश लाल को सौंप दिया गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और घटना स्थल का मुआयना भी किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!