वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मुंबई एयरपोर्ट पर सर्वर ठप: 50 मिनट तक थमा चेक-इन, एयर इंडिया और इंडिगो की 14 उड़ानें प्रभावित

मुंबई एयरपोर्ट पर सर्वर ठप: 50 मिनट तक थमा चेक-इन, एयर इंडिया और इंडिगो की 14 उड़ानें प्रभावित

​मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम अचानक सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 7:05 बजे शुरू हुई इस तकनीकी समस्या से लगभग 50 मिनट तक डिपार्चर हॉल में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

इस गड़बड़ी के चलते एयर इंडिया की 11 और इंडिगो की 3 उड़ानों की चेक-इन प्रक्रिया सीधे तौर पर प्रभावित हुई।

​सर्वर ठप होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत मैनुअल व्यवस्था लागू की और यात्रियों की चेक-इन प्रक्रिया को हाथ से पूरा कराया। हालांकि, एयरपोर्ट संचालक के अनुसार इस तकनीकी खामी का उड़ानों के समग्र संचालन पर कोई व्यापक असर नहीं पड़ा है और स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

पठानकोट के सैली रोड पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध निर्माण: तीन प्लॉट्स को मिलाकर खड़ा किया जा रहा विशाल ढांचा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा; अधिकारियों की खामोशी पर उठे गंभीर सवाल

Horoscope

Weather

error: Content is protected !!