वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

घुमारवीं के नाल्टी में दर्दनाक हादसा: दूसरी मंजिल की छत से गिरकर 4 वर्षीय मासूम की मौत

घुमारवीं के नाल्टी में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से गिरकर 4 वर्षीय मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था परिवार, बिलासपुर एम्स में हुआ पोस्टमार्टम।

(घुमारवीं):थाना घुमारवीं के तहत कन्दरौर क्षेत्र के नाल्टी गांव में शुक्रवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे की नीचे गिरने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।

​मृतक बच्चे की पहचान राहुल (4 वर्ष), पुत्र हरद्वारी के रूप में हुई है। यह परिवार मूल रूप से तहसील एवं जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में नाल्टी गांव में रह रहा था।

खेलते-खेलते बिगड़ा संतुलन

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को मासूम राहुल घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा। भारी ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे को गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में लहूलुहान हालत में उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने जताया दुर्घटनावश हादसा

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों ने बयान में कहा है कि यह एक दुखद और दुर्घटनावश हुआ हादसा है और उन्होंने किसी भी तरह का कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है।

डीएसपी घुमारवीं, विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा था। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!