वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सिंबल चौक पर महिला चोर गिरोह की नई करतूत; भारी साइन बोर्ड उखाड़ते समय युवकों ने खदेड़ा

सिंबल चौक के पास महिला चोर गिरोह की एक और करतूत, साइन बोर्ड उखाड़ते समय युवकों ने खदेड़ा

दहशत: कुछ दिन पहले रेडीमेड शोरूम का शटर तोड़कर की थी चोरी, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

पठानकोट:  सिंबल चौक स्थित मोहल्ला ‘दो सड़कां’ में सक्रिय महिला चोर गिरोह ने एक बार फिर चोरी का प्रयास किया। इस बार गिरोह के निशाने पर मोहल्ले के प्रवेश द्वार पर लगा एक भारी-भरकम लोहे का साइन बोर्ड था। हालांकि, मोहल्ले के स्थानीय युवकों की मुस्तैदी और सतर्कता के कारण महिला चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकीं और उन्हें मौके से दुम दबाकर भागना पड़ा।

युवकों को देखते ही भाग खड़ी हुईं महिलाएं

​स्थानीय दुकानदार दविंदर शर्मा और दिनेश ने बताया कि सुबह के समय कुछ महिलाएं मोहल्ले के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे भारी साइन बोर्ड को उखाड़ रही थीं। इसी दौरान जब कुछ स्थानीय युवकों की नजर इन महिलाओं पर पड़ी, तो वे घबराकर तुरंत वहां से भाग निकलीं। युवकों और स्थानीय लोगों ने जब मौके पर जाकर जांच की, तो देखा कि चोरों ने बोर्ड को लगभग पूरी तरह से उखाड़ दिया था; उसका केवल एक किनारा ही जमीन में धंसा बचा था।

क्षेत्र में कई दिनों से सक्रिय है गिरोह

अंसुलझी है शोरूम में चोरी की वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह महिला चोर गिरोह पिछले कुछ दिनों से इस पूरे इलाके में लगातार सक्रिय है। कुछ दिन पहले भी इसी गिरोह ने क्षेत्र के एक रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम का शटर तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था, जिसका सुराग पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है।

दुकानदारों और निवासियों में असुरक्षा का माहौल

​इन लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण सिंबल चौक और आसपास के दुकानदारों व स्थानीय निवासियों में भारी डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मोहल्ला वासियों का कहना है कि यदि इन शातिर चोर गिरोहों पर समय रहते लगाम नहीं कसी गई, तो आने वाले दिनों में चोर उनके घरों और दुकानों को भी अपना आसान निशाना बना सकते हैं।

सुबह के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की पुरजोर मांग

​क्षेत्रवासियों ने पठानकोट पुलिस प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाए। विशेषकर सुबह के समय पुलिस की पीसीआर और पैदल गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए। लोगों ने पुलिस से अपील की है कि सक्रिय चोर गिरोहों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!