वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ‘महान और बेहद सख्त’ नेता, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ अपने पसंदीदा लीडर्स में दी जगह

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ‘महान और सख्त’ नेता, शी चिनफिंग के साथ अपने दो सबसे पसंदीदा लीडर्स में दी जगह

  • ताकत और नतीजे: ताकत, प्रभाव और नतीजे देने के मामले में मोदी और चिनफिंग ट्रंप के पसंदीदा नेता।
  • हॉलीवुड पर तंज: ट्रंप बोले- मोदी और शी चिनफिंग का व्यक्तित्व ऐसा, जिसका किरदार निभाने के लिए हॉलीवुड में कोई एक्टर नहीं मिलेगा।
  • व्यापार पर बयान: भारत पहले अमेरिका से अनुचित लाभ उठाता था, अब हो रहा है निष्पक्ष व्यापार।
  • जी-7 में मुलाकात: फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक।

 नई दिल्ली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है। ट्रंप ने पीएम मोदी को एक ‘महान नेता’ और ‘बेहद सख्त व्यक्ति’ बताते हुए कहा कि वह 12 साल से अधिक समय से सत्ता में हैं और देश को बेहद मजबूती से संभाल रहे हैं। समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ (Axios) को दिए एक विशेष इंटरव्यू में ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रभाव, ताकत तथा नतीजे देने की क्षमता के लिहाज से अपने दो सबसे पसंदीदा वैश्विक नेता बताया।

‘मोदी युद्ध से दूर रहते हैं, जो समझदारी भरा कदम’

​इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से उनके पसंदीदा नेताओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मोदी बहुत अच्छे हैं। भारत के कुछ बहुत अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। वह युद्ध से दूर रहते हैं, जो कि एक समझदारी भरा कदम है। वह 1.5 अरब लोगों का नेतृत्व करते हैं। भारत वास्तव में दुनिया का सबसे बड़ा देश है और मोदी एक महान नेता हैं।”

व्यापार संबंधों पर बेबाक राय

​ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ बड़े पैमाने पर व्यापार करते हैं, लेकिन पहले भारत हमसे अनुचित लाभ उठाता था। अब व्यापार निष्पक्ष तरीके से होता है। पहले हमारे यहां ऐसे नासमझ नेता थे जिन्होंने ऐसा होने दिया, इसलिए मैं इसके लिए भारत को दोष नहीं देता।” ट्रंप ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि भारतीय पक्ष अब इस बदलाव से बहुत खुश नहीं है क्योंकि पहले उन्हें कहीं अधिक फायदा होता था।

“हॉलीवुड में नहीं मिलेगा कोई ऐसा अभिनेता” > राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए कहा, “अगर इन दोनों में से किसी पर फिल्म बनाई जाए, तो उनका किरदार निभाने के लिए हॉलीवुड में कोई उपयुक्त अभिनेता ही नहीं मिलेगा। मोदी का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है और उनका बहुत सम्मान किया जाता है। मैं असली मोदी को जानता हूं, वह बेहद सख्त व्यक्ति हैं।”

अस्थिरता के दौर को मोदी ने किया खत्म: ट्रंप

​भारतीय राजनीति के इतिहास का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह कई वर्षों से भारत को देख रहे हैं, जहाँ पहले सरकारें और नेता अक्सर बदलते रहते थे। कोई 6 महीने तो कोई साल भर ही पद पर रह पाता था। लेकिन फिर अचानक प्रधानमंत्री मोदी आए और वह 12 साल से अधिक समय से वहां बने हुए हैं। ट्रंप के मुताबिक, “मोदी की स्थिति बहुत मजबूत है। वह बहुत शांत और संतुलित ढंग से काम करते हैं, लेकिन फिर भी वह शांत व्यक्ति नहीं हैं। वह बेहद सख्त नेता हैं।”

जी-7 सम्मेलन के दौरान सुधरे संबंध

​यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। पिछले एक साल से दोनों देशों के बीच उपजे कूटनीतिक और व्यापारिक तनाव को दूर करने और संबंधों को दोबारा पटरी पर लाने के प्रयास के तहत इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

​अपने इंटरव्यू के अंत में ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी जिक्र किया और उन्हें उन नेताओं की सूची में शामिल किया जिन्हें वे पसंद करते हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!