वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शादी के वादे से मुकरा प्रेमी: 3 साल लिव-इन में रहने के बाद युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

शादी के वादे से मुकरा प्रेमी, लिव-इन पार्टनर ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की

3 साल से मोहाली में साथ रह रहे थे दोनों; फोन ब्लॉक होने पर डिप्रेशन में आई युवती, पालमपुर अस्पताल में भर्ती

 पालमपुर (कांगड़ा):कांगड़ा जिले के पंचरुखी थाना क्षेत्र के तहत एक युवती द्वारा शादी का वादा टूटने से आहत होकर कथित तौर पर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का खौफनाक प्रयास करने का मामला सामने आया है। मोहाली में करीब तीन साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद जब प्रेमी ने अचानक मुंह मोड़ लिया और उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया, तो युवती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। मानसिक तनाव में आकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ (फिनाइल) गटक लिया। फिलहाल युवती को गंभीर हालत में पालमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

मोहाली में नौकरी के दौरान हुआ था प्यार

​पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता रेखा देवी (पुत्री प्रेम चंद, निवासी गांव जजरोटा, बनूरी) ने बताया कि वह पंजाब के मोहाली में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमन कुमार (पुत्र किशोरी लाल, निवासी गांव मिरगन व्याडा) से हुई, जो वहीं एक निजी कंपनी में कार्यरत था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे आपसी सहमति से पिछले करीब तीन साल से मोहाली में ही लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। रेखा के मुताबिक, इस दौरान अमन ने उससे शादी करने का पक्का वायदा किया था। हाल ही में रेखा अपनी नौकरी छोड़कर वापस अपने घर बनूरी लौट आई थी।

अचानक बदला प्रेमी का व्यवहार, नंबर किया ब्लॉक

​रेखा ने आरोप लगाया कि घर लौटने के बाद पिछले 3-4 दिनों से अमन का व्यवहार अचानक पूरी तरह बदल गया। उसने न केवल रेखा से बातचीत करना बंद कर दिया, बल्कि उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। शादी का सपना टूटने और प्रेमी की इस बेरुखी ने रेखा को गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में धकेल दिया।

घर में मच गया हड़कंप

लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना और तनाव के चलते रेखा ने आत्मघाती कदम उठाते हुए घर में रखी फिनाइल पी ली। जहरीला पदार्थ पीने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए मां पवना देवी और बहन विन्ता देवी ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत पालमपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी।

पुलिस ने दर्ज किए बयान, तफ्तीश शुरू

​घटना की सूचना मिलते ही पंचरुखी पुलिस की टीम ने पालमपुर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। युवती ने अपने बयानों में साफतौर पर शादी का वादा तोड़ने और प्रेमी द्वारा दी गई मानसिक प्रताड़ना को इस आत्मघाती कदम की वजह बताया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी की भूमिका की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!