वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अमृतसर: बुजुर्ग से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने पड़ोसियों पर दर्ज किया मामला

अमृतसर: बुजुर्ग से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पड़ोसियों ने रंजिश के चलते घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को पीटा, आरोपियों की तलाश जारी

अमृतसर:महानगर के थाना डी डिवीजन के अंतर्गत आते इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति से मारपीट का बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई अमृतसर पुलिस ने मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

​इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए थाना डी डिवीजन के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में कुछ लोग घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत मामले की तफ्तीश शुरू की।

पड़ोसियों पर रंजिश के तहत हमले का आरोप

​इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित बुजुर्ग की पहचान सुभाष कुमार के रूप में की। इसके बाद उन्हें थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि सुभाष कुमार जब अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे, तभी पड़ोस में ही रहने वाले चार व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की।

थाना प्रभारी का बयान:

“पीड़ित सुभाष कुमार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।”

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!